सोमवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार मंगलवार को खुला तो तेजी के साथ पर कुछ घंटों की ट्रेडिंग के बाद गिरावट आई, और एक बार फिर बाजार गिरावट पर बंद हुआ. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 243 अंकों के साथ 47,705 के स्तर पर तो निफ्टी 63 अंकों की गिरावट पर 15 हजार के नीचे बंद हुआ. मंगलवार को बाजार बंद होते समय BSE पर कुल 3,034 कंपनियों के शेयर कारोबार कर रहे थे. इनमें 1,655 हरे निशान पर तो 1,210 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. वहीं BSE पर कुल मार्केट कैप 2,01,88,789.92 रुपये है. कारोबार के आखिरी ट्रेडिंग तक डॉक्टर रेड्डी के शेयर में बढ़त रही, इसके अलावा बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी लाइफ के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. वहीं, टेक शेयरों में गिरावट रही.शेयर बाजार में इस गिरावट की वजह देश में कोरोना का बढ़ता प्रकोप और ग्लोबल मार्केट में कमजोरी को माना जा रहा है.