आपकी सेहत के लिए ज़रूरी कुछ जरूरी दवाएं अगले महीने से महंगी होने वाली हैं. आवश्यक सूची की इन दवाइयों में पेन किलर्स,एंटीइन्फेक्टिव और एंटीबायोटिक्स शामिल हैं. केंद्र सरकार ने सालाना खुदरा कीमत सूचकांक के आधार पर दवा की कीमतों में बदलाव को इजाज़त दी है. दवा कीमत पर नियंत्रण रखने वाली संस्था NPPA ने शुक्रवार को इस की जानकारी दी.
हालांकि फार्मा कंपनियां कीमत बढ़ाए जाने से नाराज़ हैं, इनका कहना है कि दवा उत्पादन की लागत में 15 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और इस आधार पर दवाओं की कीमत में औसतन 20 फीसदी की योजना पर काम चल रहा है.माना जा रहा है कि नया वित्त वर्ष शुरू होने के बाद कंपनियां कीमत में इज़ाफा कर सकती हैं.