उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोमवार की दोपहर दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई. आग कितनी भयानक थी इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कई किलोमीटर दूर से आग की लपटें दिखाई दे रहीं थीं.
आग इतनी भयानक थी कि मथुरा जिले से फायर ब्रिगेड की मदद मांगी गई. एयरफोर्स को भी मदद पहुंचाने के लिए कहा गया. मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक दोपहर करीब दो बजे के आसपास केमिकल फैक्ट्री से अचानक धुआं उठते हुए देखा गया. इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आग ने विकराल रुप अख्तियार कर लिया था. आग लगने के कारणों का भी अभी पता नहीं चला है. आगरा के एसएसपी ने बताया कि दोनों फैक्ट्रियां बंद थीं, इसलिए जनहानि का नुकसान नहीं हुआ है.