देश में चार दिनों के बाद कोरोना वायरस के नए केसों (New cases of corona virus) की संख्या सवा लाख से कम हुई है लेकिन मौतों की रफ्तार काबू में आती नहीं दिख रही है....दुनिया भर में कोरोना केसों पर नजर रखने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर (Website worldometer) के आंकड़े इसकी तस्दीक करते हैं. जिसके मुताबिक भारत में 24 घंटे में एक लाख 21 हजार 476 नए केस आए जबकि इसी दौरान 3,382 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया. मौत के आंकड़े (Death figures) चिंता बढ़ाने वाले हैं क्योंकि गुरुवार को देश में इस महामारी ने 2,713 और बुधवार को 2887 मरीजों की जान ली थी.
हालांकि एक्टिव मरीजों (Active patients) की कम होती संख्या उम्मीद बढ़ाती है. देश में फिलहाल 15 लाख 62 हजार 604 एक्टिव मरीज हैं. गुरुवार को ये संख्या 16 लाख 35 हजार 993 थी. यानी 24 घंटे में 73 हजार से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए हैं. बहरहाल देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 86 लाख 93 हजार 835 हो गई है जबकि 3 लाख 44 हजार 101 मरीज कोरोना से जिंदगी की जंग हार चुके हैं.