देश के 18 राज्यों में फैला कोरोना का नया डबल म्यूटेंट वेरिएंट, केंद्र ने राज्यों को खत लिखकर जताई चिंता

Updated : Mar 24, 2021 17:24
|
Editorji News Desk

कोरोना वायरस के डबल म्यूटेंट वेरिएंट (Double Mutant Variant) यानि विदेशों से आने वाले वेरिएंट देशभर में मिलने शुरू हो गए हैं, इसने स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता बढ़ा दी है. राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) ने बुधवार को बताया कि देश के 18 राज्यों में कोविड-19 के ये नए वेरिएंट पांव पसार चुके हैं. 10,787 सैम्पल्स में से 771 मरीजों में कोरोना के ये नए वेरिएंट पाए गए हैं. इनमें से 736 यूके वेरिएंट के मामले हैं जबकि 34 साउथ अफ्रीकन वेरिएंट और 1 में ब्राजीलियन वेरिएंट मिला है. नए वेरिएंट वाले सबसे ज्यादा केस पंजाब (Punjab) में मिले हैं. कोरोना का नया वैरिएंट पुराने के मुकाबले कई गुना ज्यादा जानलेवा है. NCDC ने बताया कि ये डबल म्यूटेंट नया वेरिएंट नॉर्मल कोरोना के मुकाबले कहीं ज्यादा तेजी से फैलता है और जवान लोगों को भी शिकार बनाता है. 

कोरोना के नए वेरिएंट्स (New Variant) मिलने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर त्योहारों में खास सतर्कता बरतने को कहा है. केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि आने वाले त्योहारों में भीड़भाड़ न हो और कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाये. 

 

  

Covid 19Corona UpdateCorona StrainHealth Ministry

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?