मिथुन चक्रवर्ती स्टारर द कश्मीर फाइल्स' की शूटिंग स्थगित हो गई है. विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म की शूटिंग मिथुन को हुई फूड पॉइज़निंग की वजह से पहले से रुकी हुई थी. इसके एक हफ्ते बाद अग्निहोत्री खुद पैर में गंभीर मोच की समस्या से जूझ रहे थे. अब कश्मीर में भारी बर्फबारी की वजह से हवाई अड्डों के बंद होने के कारण फिल्म की शूटिंग फिर से रुक गई गई है. बता दें कि कश्मीर में बर्फबारी की वजह से जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.