देश जल्द ही कोरोना के खिलाफ चौथी वैक्सीन (Fourth vaccine against Corona) मिल सकती है वो भी मेड इन इंडिया...इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद स्थित दवा कंपनी ज़ाइडस कैडिला (Zydus Cadila) इस महीने भारत में अपनी कोविड-19 वैक्सीन 'ZyCoV-D' के आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी मांगेगी. कंपनी को भरोसा है कि वैक्सीन को मई में ही मंजूरी मिल जाएगी.
कंपनी प्रति महीने एक करोड़ कोरोना वैक्सीन (Ten million corona vaccine) के उत्पादन का दावा कर रही है. कंपनी के प्रमुख शेरविल पटेल (Sherville patel) ने बताया कि कोरोना वैक्सीन ZyCoV-D के सभी ट्रायल नतीजे शानदार रहे हैं. यह भारत का पहला स्वदेशी तौर पर विकसित डीएनए वैक्सीन है. पटेल का दावा है कि इस टीके का 28 हजार लोगों पर ट्रायल किया गया है. इसमें 12 से 17 साल के बच्चे भी शामिल थे. पटेल के मुताबिक मंजूरी मिलने के बाद हमारी कोशिश हर महीने 3 से 4 करोड़ डोज़ के उत्पादन की होगी.