उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों पर ज़बरदस्त बर्फबारी हो रही है, हिमाचल की राजधानी में शिमला और मसूरी में रविवार रात जमकर बर्फबारी हुई. जिससे पर्यटकों के चेहरे खिल गए जो क्रिसमस और नववर्ष मनाने के लिए बड़ी संख्या में यहां आये हैं. बर्फबारी के कारण शिमला पूरी तरह जमा नजर आया, जिससे सड़कें पूरी तरह बंद हो गई. वहीं मसूरी का भी करीब-करीब यही हाल है. इसके अलावा जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी में भी रविवार रात बर्फबारी हुई. त्रिकुटा पर्वत समेत मां वैष्णो देवी भवन और आसपास के इलाके में शुरू हुई बर्फबारी का नजारा देख श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे. इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी के बाद अब मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.