Ayodhya में भव्य राम मंदिर के निर्माण का पहला फेज पूरा, '2024 चुनाव' से पहले काम हो जाएगा पूरा

Updated : Sep 17, 2021 00:07
|
Editorji News Desk

Ram Mandir Construction: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का पहला चरण पूरा हो गया है. मंदिर निर्माण ट्रस्ट (Ayodhya) ने गुरुवार को मीडिया को बुलाकर मंदिर निर्माण का काम दिखाया. साथ ही कहा कि अब बारिश बाद दूसरे फेज का काम शुरू होगा. राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने बताया कि 11,000 क्यूबिक मीटर की चट्टान ढाली गई है, ये ज़मीन के अंदर चली जायेगी, जो अपने आप में एक अनोखा स्ट्रक्चर है. नींव की अब तक 46 लेयर पड़ चुकी हैं, 48 लेयर डाली जानी हैं. उन्होंने बताया कि मंदिर के अंदर मिट्टी नहीं थी, कीचड़ और दलदल था जिस वजह से मंदिर की बुनियाद के लिए साढ़े 15 मीटर मोटी कंक्रीट की चट्टान बनानी पड़ी है.

बताया जा रहा है कि रामलला का ये भव्य मंदिर ऐसा बनाया जा रहा है कि ये करीब पांच सौ सालों तक सुरक्षित रहेगा. राममंदिर का परिसर इको फ्रेंडली होगा और भक्तों के लिए आधुनिक सुख-सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा. 

ये भी पढ़ें: Char Dham Yatra 2021: हाईकोर्ट ने चार धाम यात्रा को दी हरी झंडी, जानें यात्रियों के लिए क्या शर्तें रखीं

चंपत राय ने बताया कि साल 2023 के दिसंबर तक मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा और भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे. मंदिर तीन मंजिला होगा, गर्भ गृह में रामलला तो दूसरे तल पर राम दरबार होगा. 

बता दें कि 5 अगस्त 2020 को मंदिर के भूमि पूजन के बाद शुरू हुआ निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. खबरों के मुताबिक, बीजेपी की कोशिश है कि 2024 के लोकसभा चुनाव (2024 General Election) से पहले मंदिर बनकर तैयार हो जाए. 

PM ModiAyodhyaRam Mandir ElectionRam Mandir

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?