सिनेमा के बाद वेब सीरीज़ के साथ भी झंडे गाड रहे मनोज बाजपेयी ने बड़ा बयान दिया है. एक बातचीत के दौरान The Family Man सीरीज़ के इस सितारे ने बैन और बायकॉट कल्चर को लेकर कहा कि ये किसी समाज के लिए अच्छा नही है. बता दें कि पद्म श्री से सम्मानित इस एक्टर की The Family Man के दूसरे सीज़न की रिलीज़ टल गई है. दरअसल, रिलीज़ टलने को Amazon Prime India के सतर्क होने से जोड़कर देखा जा रहा है. हाल ही में इस प्लेटफॉर्म पर आई तांडव को लेकर भारी विवाद हो गया था जो अभी तक चल रहा है. बाजपेयी की Family Man भी इसी OTT प्लेटफॉर्म पर का हिस्सा है.