अमेज़न प्राइम वीडियो की मनोज बाजपेयी स्टारर वेब सीरीज़ 'द फैमिली मैन 2' के दूसरे सीज़न के फैंस के लिए अच्छी ख़बर है. दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक शो के मेकर्स सीरीज़ के दूसरे सीज़न की प्रीमियर की तारीख़ को अनाउंस करने की तैयारी में लगे हैं. रिपोर्ट की माने तो फैंस को क्रिसमस के करीब इससे जुड़ी खुशख़बरी मिल सकती है और ये सीरीज़ अगले साल फ़रवरी में आ सकती है.