Yashpal Sharma Death: यशपाल के निधन से कपिल देव और साथी खिलाड़ियों पर टूटा पहाड़

Updated : Jul 14, 2021 01:07
|
Editorji News Desk

पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा के निधन (cricketer Yashpal Sharma death) ने खेल जगत को हिलाकर रख दिया है. क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली 1983 की टीम के उनके साथी इस खबर को सुनकर यकीन नहीं कर पा रहे. कपिल देव, मदनलाल, कीर्ति आजाद, दिलीप वेंगसरकर सभी इस खबर को सुनकर दुखी हैं. उनके लिए ये परिवार के किसी सदस्य के चले जाना जैसा है.शर्मा के निधन पर उनके साथी और 1983 वर्ल्ड कप टीम के कप्तान कपिल देव की आंखें नम हो गईं. कपिल देव ने कहा, "मुझे तो अभी भी लग रहा है कि ये सच नहीं है, यकीन ही नहीं आ रहा मुझे...अभी हम पिछले हफ्ते मिले थे... और बहुत ही अच्‍छे स्‍वभाव में थे, खेल-कूद रहे थे हम सब मिलकर, हम भगवान से लड़ नहीं सकते. 


1983 की वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे कीर्ति आजाद ने कहा, 'हमारा परिवार टूट गया. 1983 वर्ल्ड कप का एजेंडा यशपाल ने तय किया था. हम लोग 25 जून को मिले थे. वो काफी खुश थे. वो हम सबमें सबसे फिट थे. इसी टीम में यशपाल के एक और साथी क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत भी काफी आहत हो गए हैं. उन्होंने भी ट्वीट किया और लिखा- 'मेरे पूर्व टीममेट और मित्र #YashpalSharma के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ. वह जीत के मुख्य नायकों में से एक थे. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने यशपाल शर्मा के निधन पर ट्वीट कर लिखा- 'यशपाल शर्मा जी के निधन से स्तब्ध हूं, गहरा दुख हुआ. 1983 विश्व कप के दौरान उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखने की यादें ताजा हैं.
भारत के विस्फोटक बल्लेबाज Virender Sehwag ने भी ट्वीट कर उन्हें याद करते हुए लिखा- #YashpalSharma Paaji के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ, हार्दिक संवेदना, शांति'

यह भी पढ़ें: जब Dilip Kumar ने BCCI से की थी क्रिकेटर Yashpal Sharma की सिफारिश, जानिए पूरी कहानी

Virender sehwag1983 World CupcricketYashpal SharmaSachin Tendulkar

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video