राजस्थान में कांग्रेस पार्टी (Rajasthan Congress) के भीतर लंबे समय से चले रहे टकराव को जल्द खत्म करने के प्रयास तेज हो गए हैं. इसी कवायद के तहत कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन (KC Venugopal, Ajay Maken) शनिवार रात को जयपुर पहुंचे. दोनों की अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के साथ कई दौर की बातचीत होगी. खबर है कि सब कुछ ठीक रहा तो अगले सप्ताह अशोक गहलोत मंत्रिमंडल (Gehlot Cabinet) में फेरबदल हो सकता है. हजारों की संख्या में राजनीतिक नियुक्तियां शुरू हो सकती हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वेणुगोपाल और माकन जयपुर में गहलोत गुट और पायलट गुट दोनों से बातचीत करके मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों को जल्द पूरा करने के फैसले पर मुहर लगा सकते हैं.
बता दें आज विधायकों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की भी बैठक बुलाई गई है. बैठक में केसी वेणुगोपाल और अजय माकन भी मौजूद रहेंगे.