देश में तेल और इसकी धार लगातार आम आदमी की जेब पर मार कर रही है. एक तरफ जहां लोग पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से हलकान हैं वहीं खाद्य तेल के दामों में भी अच्छी खासी तेजी आई है. बीते एक साल में कच्चे तेल की कीमतें 95 फीसदी तक बढ़ी हैं और अलग-अलग तरह के खाद्य तेलों के दामों में भी 30 से 60 फीसदी तक का इजाफा हुआ है. जानकारों के मुताबिक कच्चे पाम आयल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं और केवल ये ही नहीं सोयाबीन और सूरजमुखी का तेल भी लगातार बढ़त बनाए हुए है. मार्किट एक्सपर्ट्स तेल की इस छलांग के पीछे कई फैक्टर्स को जिम्मेदार मानते हैं जिसमें से एक ब्राजील में हुई अत्यधिक बारिश भी है.