RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन (Raghuram Rajan) ने कोरोना को देश के सामने आजादी के बाद सबसे बड़ी चुनौती बताया है. एक कार्यक्रम के दौरान राजन बोले- महामारी के चलते भारत के लिए यह त्रासदी भरा समय है और इस महामारी का एक प्रभाव एक यह रहा कि विभिन्न कारणों के चलते सरकार लोगों की मदद के लिए मौजूद नहीं थी. अपने वक्तव्य में राजन ने आगे जोड़ा कि जब महामारी पहली बार आई तो लॉकडाउन की वजह से चुनौती मुख्य रूप से आर्थिक थी, लेकिन अब चुनौती आर्थिक और व्यक्तिगत दोनों ही है और जैसे हम आगे बढ़ेंगे तो इसमें एक सामाजिक तत्व भी शामिल हो जाएगा. राजन ने राय दी कि भारत को MSME सेक्टर की समस्या को दूर करने के लिए जल्द से जल्द निपटान वाली दिवालिया प्रक्रिया पर आगे बढ़ने की जरूरत है.