वेब सीरीज की वजह से बदली एंटरटेनमेंट की दुनिया को लेकर प्रतीक गांधी ने कई बड़ी बातें कहीं. उन्होंने कहा कि अब ऑडियंस स्टार्स को चेज नहीं करती है. SonyLIV की Scam 1992: The Harshad Mehta Story से गांधी के करियार में चार चांद लग गए. इससे उन्हें बॉलीवुड में फिल्मों के ऑफर्स से लेकर अवॉर्ड्स तक मिले. सीरीज की सफलता पर गांधी का कहना है कि जब इसकी शूटिंग हो रही थी तो उन्हें कुछ बड़ा होने की उम्मीद तो थी. हालांकि, उन्हें कभी इस बात का अंदाज़ा नहीं था कि Scam 1992 से देश में ऐसी हलचल मच जाएगी. गांधी ने ये बातें मिडडे से बातचीत में कहीं.