Air India की 2 फ्लाइट्स को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट को मिली आतंकी धमकी

Updated : Nov 04, 2020 18:27
|
Editorji News Desk

दिल्ली एयरपोर्ट और लंदन जाने वाली दो एयर इंडिया उड़ानों को लेकर आतंकी धमकी मिलने की खबर है, जिसके बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. खबर है कि ये धमकी खालिस्तान कमांडो फोर्स के आतंकी गुरूपतवंत सिंह पन्नू ने दी है. एयरपोर्ट के डीसीपी राजीव रंजन ने बताया है कि, हमें इनपुट आया है कि सिख फॉर जस्टिस नाम के आर्गनाइजेशन ने धमकी दी है कि 5 नवंबर को एयर इंडिया की दो उड़ानों को वह लंदन नहीं जाने देगा. 

एयरपोर्ट पर यूं तो हमेशा ही सख्त सुरक्षा होती है, लेकिन धमकी के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां और अलर्ट हो गई हैं. सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच कोआर्डिनेशन बेहतर करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और चाक-चौबंद किया जा रहा है. दिल्ली पुलिस, DIAL, एयर इंडिया, एयरपोर्ट पुलिस, CISF सिक्योरिटी यूनिट और स्पेशल सेल को अलर्ट पर रखा गया है.

 

खालिस्तानएयर इंडियाआतंकी हमलाएयरपोर्टअथॉरिटीऑफइंडियाTerror

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?