पंजाब-हरियाणा में दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द, यूपी में 10वीं-12वीं के एग्जाम का जारी होगा नया शेड्यूल

Updated : Apr 15, 2021 16:11
|
Editorji News Desk

सीबीएसई के बाद देश के तीन और राज्य बोर्ड्स ने एग्जाम्स को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया है. ये तीन राज्य हैं यूपी, पंजाब और हरियाणा. जहां एक तरफ हरियाणा और पंजाब में दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द और 12वीं की स्थगित कर दी गई हैं वहीं यूपी में हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं 20 मई तक टाल दी गई हैं.

पंजाब के सीएमअमरिंदर सिंह ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में 5वीं, 8वीं और दसवीं कक्षा के सभी छात्र बगैर किसी परीक्षा के अगली क्लास में प्रमोट कर दिए जाएंगे. वहीं हरियाणा बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा रद्द करने और 20 अप्रैल से होने वाली 12वीं की परीक्षा को अगले आदेशों तक टालने का आदेश जारी किया है.

बात यूपी की करें तो यहां हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ 8 मई से शुरू होनी थीं लेकिन फिलहाल इन्हें 20 मई तक टालने का फैसला लिया गया है. बोर्ड इसके बाद हालातों की समीक्षा कर अगला टाइम टेबल जारी करेगा.

यह भी पढ़ें | Board Exams 2021: कोरोना के कारण जानें किन राज्यों ने बोर्ड परीक्षाएं टालीं

covid casesHaryana Board ExamCBSEUP Board Exam

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?