साल 2020 में टेलीकॉम विभाग 5G के एक्सट्रा स्पेक्ट्रम की निलामी पर विचार कर रहा है. डिपार्टमेंट ऑफ टेक्नोलॉजी 5G बैंड में 24.75-27.25 गीगाहर्ट्ज के स्पेक्ट्रम को निलाम करने का विचार कर रही है. इसके लिए वो पहले TRAI के साथ रायशुमारी करेगा. 20 दिसंबर को डिजिटल कम्यूनिकेशन कमीशन ने 5 लाख 22 हजार रुपये के स्पेक्ट्रम की निलामी को हरी झंडी दिखा दी है. डीसीसी की ओर से मिली मंजूरी के मुताबिक मार्च-अप्रैल, 2020 में 22 सर्किलों में 8,300 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम को नीलामी के लिए रखा जाएगा.