धोनी पर अगले 2 दिन में फैसला, विंडीज़ दौरे के लिए चुनी जाएगी टीम

Updated : Jul 17, 2019 14:21
|
Editorji News Desk
भारतीय क्रिकेट में उनका फ्यूचर क्या होगा. क्या धोनी रिटायर होंगे. ऐसे तमाम सवालों से अगले 2 दिनों में पर्दा उठने वाला है. खबर है कि भारतीय सलेक्शन कमिटी 19 या 20 जुलाई को वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए टीम इंडिया के नामों की घोषणा करने वाली है. मतलब ये कि इसमें धोनी पर पसरा सस्पेंस भी खत्म हो जाएगा. BCCI सूत्रों की मानें तो अब तक वेस्टइंडीज़ टूर को लेकर धोनी से कोई सवाल जवाब नहीं हुआ है. पहले इस मामले में उनसे बात की जाएगी और फिर कुछ फैसला होगा. भारत का विंडीज़ दौरा 3 अगस्त से 4 सितंबर तक चलेगा, जिसमें 3 T20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे.
धोनीमहेंद्रसिंहधोनीBCCIms dhoni

Recommended For You