टीम इंडिया के चीफ सलेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- गावस्कर को 'गलतफ़हमी'

Updated : Jul 31, 2019 11:22
|
Editorji News Desk

टीम इंडिया के चीफ सलेक्टर एमएसके प्रसाद ने सुनील गावस्कर पर पलटवार करते हुए जोरदार निशाना साधा है. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को ये बड़ी गलतफहमी है कि उन्होंने ज्यादा मैच खेले हैं, इसलिए उनके पास ज्ञान भी ज्यादा है. जबकि, ऐसा है नहीं. क्योंकि अगर ऐसा होता तो आज सभी टीमों के कोच, सपोर्ट स्टाफ और सलेक्शन पैनल में वो लोग मौजूद होते, जिनके पास ज्यादा इंटरनेशनल मैचों का अनुभव होता. बता दें कि पिछले दिनों गावस्कर ने वर्ल्ड कप के बाद भी विराट कोहली को कप्तान बनाए रखने को लेकर भारतीय सलेक्टर्स की मंशा पर सवाल उठाए थे. यहां तक कि उन्होंने उन्हें कठपुतली तक कह दिया था.

टीम इंडियाएमएसके प्रसादसुनील गावस्करचीफ सलेक्टरSunil GavaskarMSK Prasadteam india

Recommended For You