कोरोना की वजह से संपूर्ण लॉकडाउन के बीच टीम इंडिया के क्रिकेटर्स अपने घर के कामों में हाथ बंटाते दिखे... देश के बाद कहीं घर का किचन भी लॉकडाउन न हो जाए इससे सहमें शादी शुदा भारतीय क्रिकेटरों ने खुद रसोई का कार्यभार संभाल रखा है... टेस्ट टीम के उपकप्तान रहाणे ने पत्नी राधिका के लिए कोरिएंडर राइस बनाया... तो ओपनर मयंक अग्रवाल ने पत्नी के साथ साथ पूरे घरवालों का डिनर पकाया... वैसे जो शादी-शुदा नहीं है वो भी घर का पूरा काम करते दिखे... बल्लेबाज़ों पर अपनी गेंदों से कहर बरपाने वाले बुमराह माली की तरग घर में लगे गमलों की पटवन करते नज़र आए... तो बैटिंग ऑर्डर में नंबर 4 का विकल्प बन चुके श्रेयस अय्यर किसी हाउसकीपिंग ब्वॉय की तरह घर में पोछा लगाते दिखे...