... तो क्या टीम इंडिया से बैटिंग कोच संजय बांगड़ की होगी छुट्टी ?

Updated : Jul 13, 2019 10:53
|
Editorji News Desk
भले ही भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री और उनकी सपोर्ट टीम को कार्यकाल खत्म होने के बावजूद 45 दिन का एक्सटेंशन मिला हो. लेकिन, इसके बावजूद बैटिंग कोच संजय बांगड़ की पोजिशन टीम में सुरक्षित नहीं लग रही. सूत्रों की मानें तो BCCI बॉलिंग कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर. श्रीधर के काम से तो खुश है लेकिन संजय बांगड़ की कोशिशों से नाराज है. ऐसे में उन पर गाज गिरना तय माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, टॉप थ्री को छोड़ दें तो वर्ल्ड कप में भारतीय बल्लेबाज़ी लगातार हाशिए पर दिखी. नंबर 4 का भी सही विकल्प नहीं मिल सका और यही बात BCCI को नागवार गुजरी है, जिससे वो संजय बांगड़ से खफा है.
टीम इंडियावर्ल्ड कप 2019Team Indiaworld cup 2019

Recommended For You