Tata Punch: कार मार्केट में टाटा मोटर्स का 'पंच', देखें इंडिया की सबसे सस्ती SUV की पहली झलक

Updated : Aug 25, 2021 19:38
|
Editorji News Desk

Tata Punch: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती माइक्रो एसयूवी 'Punch' से पर्दा हटा दिया है. कंपनी ने इस कार को हाइटेक फीचर्स और फुल स्पेसिफिकेशन से लोड किया है. इस एसयूवी को कंपनी ने कॉम्पैक्ट स्पोर्टी लुक दिया है, जो युवाओं को बेहद पसंद आएगा.

ये भी पढ़ें: Hyundai i20 N Line: यंग कस्टमर्स को अट्रैक्ट करने आ रही है ये नई कार, स्पोर्टी लुक है कमाल

SUV जैसा फील
Tata Punch न केवल कम कीमत में आपको स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) का फील देगी, बल्कि इसमें टाटा हैरियर जैसा डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL's) और चौड़ा बोनट भी दिया गया है. इसके अलॉय व्हील साइड प्रोफाइल को बेहतर बनाते है. साइज में ये एसयूवी भले ही छोटी है लेकिन बड़े व्हील आर्क इसे हर तरह के रोड कंडिशन पर दौड़ने में मदद करने वाले हैं.

कैसा होगा इंटीरियर?
Tata Punch के इंटीरियर से अभी पर्दा नहीं हटा है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसमें 7.0 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, स्कवॉयर शेप में AC वेंट्स के साथ थ्री-स्पोक फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डिजिटल टेकोमीटर और एनालॉग स्पीडोमीटर दे सकती है.

कीमत और मुकाबला
कीमत की बात करें तो Tata Punch का रेट 4 लाख से लेकर 5 लाख रुपये के बीच में रखा जा सकता है. बाजार में Tata के इस 'पंच' का मुकाबला Maruti Ignis, Nissan Magnite, Renault Kiger जैसी कारो से होगा.

punchTata Motors

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!