टाटा मोटर्स ने गुरुवार को अपनी कार टियागो का XTA मॉडल लॉन्च कर दिया है. इस मॉडल की खास बात ये है कि ये एएमटी ऑप्शन के साथ आने वाली टाटा मोटर्स की चौथी कार होगी. इस मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 5 लाख 99 हजार रखी गई है. इस नए मॉडल के साथ टाटा ने अपनी ऑटोमैटिक कारों की रेंज में बढ़ोतरी की है. फिलहाल टाटा टियागो सिर्फ पेट्रोल इंजन में मौजूद है जिसके बेस मॉडल की कीमत 4.86 लाख रुपये है. वहीं टॉप मॉडल में मैनुएल कार की एक्स शोरूम कीमत 6.33 लाख रुपये और ऑटोमैटिक की 6.85 लाख रुपये है. टाटा की ये कार साल 2016 में लॉन्च हुई थी और अबतक कंपनी इसके 3.25 लाख यूनिट्स बेच चुकी है. साल 2020 में इसका बीएस6 मॉडल भी पेश किया गया था.