Tata Motors अब तक 40 लाख गाड़ियां बना चुका है. यह उपलब्धि उसने तीन दशक में हासिल की है. इससे पहले टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल सेग्मेंट में 10 लाख उत्पादन का माइलस्टोन 2005-06 में और 30 लाख का माइलस्टोन 2015 में छुआ था. ऑटो इंडस्ट्री में बहुत कम कंपनियों ने इस माइलस्टोन को छुआ है.
Tata Motors का नया लक्ष्य देश में इलेक्टिक व्हीकल सेग्मेंट को लीड करना है. भारत में फिलहाल टाटा मोटर्स ही सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल मैनुफैक्चरर है और उसकी बाजार हिस्सेदारी 67 फीसदी है. कंपनी की योजना अपनी प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज को electric edition में पेश करने की है.