देश की लीडिंग व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी तीन बेस्ट सेलिंग कारों के डार्क एडिशन (Dark Edition) लॉन्च कर दिए हैं. इन तीनों कारों के डार्क एडिशन को पूरे भारत में टाटा की किसी भी डीलरशिप से बुक किया जा सकता है. आइए आपको बताएं उन तीन कारों के नाम और उनकी कीमत.
Tata Altroz Dark Edition शुरुआती कीमत 8.71 लाख रुपये
Tata Nexon EV Dark Edition कीमत 15.99 लाख
Tata harrier 18.4 लाख रुपये
डार्क एडिशन्स के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो-
Tata ने Altroz डार्क एडिशन में नई कॉस्मो डार्क कलर स्कीम, 16-इंच अलॉय व्हील्स के साथ डार्क टिंट फिनिश, बोनट पर डार्क क्रोम और अगले फैंडर पर डार्क लिखाई दी गई है.
Tata Nexon डार्क एडिशन में ऐट्लस ब्लैक एक्सटीरियर कलर, 16-इंच चारकोल अलॉय, सॉनिक सिल्वर बेल्टलाइन और डार्क ऐंबलेम शामिल हैं.
Tata Harrier डार्क एडिशन में ओबरॉक ब्लैक कलर के साथ नीले रंग का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा 18-इंच ब्लैकस्टोन अलॉय व्हील्स और पिआनो ब्लैक फिनिश वाली हैरियर बैजिंग दी गई है. SUV के केबिन में डार्क क्रोम इंटीरियर पैकेज, बेनेकी कलिको लैदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ ट्राय ऐरो पर्फोरेशन और अगली सीट्स पर डार्क एंब्रॉइडरी दी गई है.
Tata Motors मोटर्स ने अपनी जिन कारों के Dark Edition लॉन्च किए हैं उसमें वो कार यानी Altroz भी है जिसको Global NCAP के क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रैंकिंग मिली है.