महामारी के बीच शेयर बाजार में भी लगातार उठापटक का दौर देखा जा रहा है, लेकिन एक स्मॉल कैप शेयर (small-cap stock) ऐसा भी रहा, जिसने 12 महीने में 14 गुना रिटर्न (14 times returns) देकर निवेशकों (Investors) को मालामाल कर दिया. ये शेयर हैदराबाद बेस्ड क्लाउड कम्यूनिकेशन कंपनी तानला प्लैटफॉम (Tanla Platfom) के हैं, जो 21 मई 2020 को NSE पर 64.85 रुपये का था और ठीक एक साल बाद 20 मई 2021 को 875.50 रुपये रुपये का हो गया है. मतलब, अगर निवेशकों ने एक साल पहले इस शेयर में एक लाख रुपये इन्वेस्ट किया होगा तो वो अब बढ़कर 14 लाख रुपये हो गए.
कंपनी ने इसी हफ्ते अपनी चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं. सालाना आधार पर मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू में 24 फीसद बढ़ा है. इसी के साथ पिछले साल मार्च तिमाही में 89 करोड़ रुपये का नेट लॉस झेलने वाली कंपनी को इस साल मार्च तिमाही में 102.54 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है.