पांच राज्यों की विधानसभा चुनावों में तमिलनाडु का चुनाव अपने आप में बेहद खास है. यहां पांच दशक से दो पार्टियां - DMK और AIDMK के ही इर्द-गिर्द सियासत का पहिया घूमता रहा है लेकिन ऐसा पहली बार है जब सूबे की सियासत से दो बड़े नाम गायब हैं. वे हैं जयललिता और करुणानिधि. ऐसे में माना जा रहा है कि ये चुनाव बेहद दिलचस्प हो सकते हैं. यहां अब इन दोनों पार्टियों के लिए एक बार फिर से अपनी मज़बूती साबित करने की चुनौती है. इन दोनों नेताओं की गैरमौजूदगी के बीच BJP, कांग्रेस और कमल हासन भी अपनी सियासी जमीन मजबूत करने की कोशिश में जुटे हैं. जाहिर है मुकाबला बेहद दिलचस्प होने जा रहा है. ऐसे में नजर डालते हैं कि 234 सीटों की इस जंग में कौन कहां हैं और आंकड़े क्या कहते हैं.
क्या कहते हैं 2016 के चुनाव परिणाम
पार्टी सीट
AIADMK- 135
DMK 88
CONGRESS 8
BJP 00
IUML 01
TOTAL 232
हालांकि साल 2016 के बाद कृष्णा-कावेरी में बहुत पानी बह गया है लिहाजा साल 2019 के लोकसभा चुनाव परिणामों पर नजर डालना भी जरूरी है.
क्या कहते हैं 2019 लोकसभा के चुनाव?
पार्टी सीट
AIADMK 01
DMK 23
CONGRESS- 08
CPI 02
CIP (M) 02
IUML 01
VCK 01
वैसे साल 2021 का विधानसभा का चुनाव DMK और AIADMK के लिए साख बचाने की जंग है. ये चुनाव स्टालिन और पलानीस्वामी के नेतृत्व की पहली बड़ी परीक्षा है. ऐसे में जान लेते हैं दोनों पार्टियां कितनी दमखम के साथ चुनावी मैदान में हैं
DMK + इनके साथ है मैदान में
खुद DMK 174 सीटों पर चुनाव लड़ रही है
प्रमुख सहयोगी कांग्रेस 25 सीटों पर मैदान में
CPI (M) 6, CPI और MDMK 6-6 सीटों पर मैदान में
सहयोगी IUML 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है
AIDMK+ गठबंधन इनके साथ है मैदान में
खुद AIADMK 171 सीटों पर ताल ठोक रही है
मुख्य सहयोगी BJP 20 सीटों पर मैदान में है
PMK 23 तो TMC 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही
वैसे इन सबके बीच फिल्मों से राजनीति में आए सुपर स्टार कमल हासन भी अपनी सियासी जमीन तैयार करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं. उनकी पाार्टी मक्कल निधि मैय्यम यानी एमएनएम महज 3 साल पहले बनी है. 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 37 सीटों पर ताल ठोकी. वो अपना खाता खोलने में सफल तो नहीं हुई लेकिन उसे सबसे ज्यादा वोट कोयंबटूर इलाके में मिले. दरअसल MNM को कमल हासन के स्टार पावर पर भरोसा है. अब देखना ये है कि 6 अप्रैल की वोटिंग में मतदाता किसे तमिलनाडु की कुर्सी सौपते हैं.