एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannah Bhatia) ने अपनी नई किताब 'बैक टू द रूट्स' (Back To The Roots) लॉन्च की. सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कॉटिन्हो इसके सह-लेखक हैं. यह किताब स्वास्थ्य और वेलनेस के भारत के प्राचीन रहस्यों को उजागर करती है. प्री-ऑर्डर के लिए किताब अमेज़न पर उपलब्ध है.
'बैक टू द रूट्स' के लॉन्च के बारे में बात करते हुए तमन्ना भाटिया ने कहा कि भारत स्वस्थ जीवन पर सदियों पुराने ज्ञान से भरा पुस्तकालय है. यह समय के बारे में है कि हम वेलनेस के अपने पारंपरिक तरीकों पर फिर से विचार करें और इस ज्ञान को लोगों तक पहुंचाएं. 'बैक टू द रूट्स' के सभी अध्याय आजमाए हुए रहस्यों से परिपूर्ण हैं जिन्होंने इस देश की पीढ़ियों की सेवा की है.
तमन्ना की फिल्मों की बात करें तो अब वह 'अंधाधुन' के तेलुगू रीमेक में नजर आने वाले हैं. तमन्ना इस फिल्म में तब्बू का रोल करती नजर आएंगी जो एक्ट्रेस ने 'अंधाधुन' में किया था. इसके अलावा तमन्ना कुकिंग रिएलिटी शो मास्टशेफ भी होस्ट कर रही हैं.
ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता Shashi Tharoor को सलमान ने दिया था फिल्म का ऑफर, जानिए फिर नेता ने क्या कहा