तालिबान जल्द 'Islamic Emirate of Afghanistan' का करेगा ऐलान, राष्ट्रपति भवन पर कब्जा

Updated : Aug 16, 2021 08:11
|
Editorji News Desk

अफगानिस्तान में तालिबान (Afghanistan, Taliban) अब अपने शासन का ऐलान जल्द करने वाला है. तालिबान (Taliban) ने राष्ट्रपति भवन (Presidential Palace) पर भी कब्जा कर लिया है. खबर है कि तालिबान राष्ट्रपति भवन से अफगानिस्तान पर अपनी सरकार का ऐलान करेगा. न्यूज एजेंसी AP ने एक तालिबान नेता के हवाले से बताया है कि तालिबान प्रेसिडेंशियल पैलेस से जल्द ही 'इस्लामिक एमिरेट ऑफ अफगानिस्तान' (Islamic Emirate of Afghanistan) का ऐलान करेगा. बता दें सितंबर 2001 से पहले तक तालिबानी शासन के दौरान अफगानिस्तान का यही नाम रखा गया था. उस दौरान पूरे देश में इस्लामिक शरिया कानून को लागू कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें: Kabul पर कब्जे के बाद बोला Taliban- भारत संग चाहिए अच्छे रिश्ते, Ind-pak विवाद से कोई मतलब नहीं

बता दें अशरफ गनी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने स्पुतनिक एजेंसी से बात करते हुए बताया कि उन्होंने ऐसा खून खराबा रोकने के लिए किया है. खतरे को देख राष्ट्रपति अशरफ गनी भी देश छोड़कर भाग गए हैं.

AfghanistanPresident Ashraf GhaniTalibanKabul

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?