Taliban in Kabul: तालिबान ने कहा- अफगानिस्तान में खत्म हुआ युद्ध, जल्द करेंगे नई सरकार का ऐलान

Updated : Aug 16, 2021 11:15
|
Editorji News Desk

अफगानिस्तान (Afghanistan) में अब फिर से तालिबान (Taliban) का शासन लौट आया है. तालिबान ने अपने एक बयान में कहा है कि अब अफगानिस्तान में युद्ध खत्म (war over) हो चुका है, नए शासन व्यवस्था के बारे में जल्द जानकारी दी जाएगी. तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद नईम ने अल जजीरा से बातचीत में बताया कि हम सभी अफगानिस्तान की प्रमुख हस्तियों के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं और उन्हें आवश्यक सुरक्षा की गारंटी (Security guarantee) देंगे. हमें नहीं लगता कि विदेशी ताकतें अफगानिस्तान में अपने असफल अनुभव को एक बार फिर दोहराने की कोशिश करेंगी.

यह भी पढ़ें: तालिबान जल्द 'Islamic Emirate of Afghanistan' का करेगा ऐलान, राष्ट्रपति भवन पर कब्जा

अल-जजीरा न्यूज नेटवर्क पर प्रसारित वीडियो फुटेज के मुताबिक, तालिबान लड़ाकों का एक बड़ा समूह राजधानी काबुल में स्थित राष्ट्रपति भवन के भीतर नजर आ रहा है. तालिबान ने सरकारी कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि जैसे 20 साल पहले हालात थे, अब फिर से वैसे ही हो जाएं.

WarUSATalibanKabulAl-JazeeraAfghanistan

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?