Taliban अब काबुल से महज़ 50 किमी दूर, ब्रिटेन भी अपने नागरिकों को वापस बुलाएगा

Updated : Aug 14, 2021 07:41
|
AP

तालिबान आतंकी अब काबुल से महज़ 50 किमी दूर हैं, शुक्रवार को तालिबान के अफगानिस्तान के 34 प्रांतों में से आधे की राजधानियों पर कंट्रोल कर लिया.  हेरात और कंधार पर नियंत्रण के बाद तालिबान ने हेलमंद प्रांत की राजधानी लश्करगाह पर भी कब्जा कर लिया है. इस बीच तालिबान के बढ़ते (Taliban) कंट्रोल के चलते अब ब्रिटेन (Britain) ने अपने दूतावास से जुड़े कर्मचारियों, अधिकारियों और ब्रिटिश नागरिकों को लाने का फैसला किया है. अफगान में बदलते हालात पर पीएम बोरिस जॉनसन (boris johnson) ने कहा कि उन अफगानों को लाया जाएगा जिन्होंने ब्रिटेन और अंतराष्ट्रीय बलों को मजबूती दी है. 

Afghanistan: तालिबानी हिंसा से ग्रस्त अफगानिस्तान से हिंदुओं और सिखों के बाहर निकालने में मदद करेगा भारत

ब्रिटेन के रक्षा सचिव ने कहा कि ब्रिटिश नागरिकों की मदद के लिए 600 सैनिकों को अफगान भेजा जाएगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश जिहादियों ने भी अफगानिस्तान में तालिबान के साथ हाथ मिला लिए हैं.

इससे पहले अमेरिका ने भी अपने कर्मचारियों को वापस बुलाने का निर्णय लिया है. इस मामले पर पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन कर्बी ने कहा कि तालिबान काबुल को अलग-थलग करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने बताया कि उसने बॉर्डर क्रॉसिंग और बड़े हाई- वे पर कब्जा कर लिया है. उन्होंने कहा कि इस वक्त अफगानिस्तान के पड़ोसियों को खास ध्यान रखने की ज़रूरत है. 

AfghanistanAntonio GuterresBritain

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?