तालिबान (Taliban) ने अब विद्रोहियों के गढ़ पंजशीर (Panjshir) पर भी कब्जा जमाने का दावा (claim) किया है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने कट्टर संगठन के सूत्रों के हवाले से बताया कि पंजशीर घाटी पर कब्जा के साथ ही अब पूरे अफगानिसस्तान पर तालिबान का कंट्रोल है. हालांकि, अफगानिस्तान के पूर्व उप-राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह (Amrullah Saleh) ने इस दावे को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि लड़ाई अभी जारी है और रहेगी. उन्होंने कहा कि उनके भाग जाने की अफवाह फैलाई जा रही है पर मैं अपनी मिट्टी और अपने लोगों के साथ हूं.
बता दें कि पिछले कई दिनों से पंजशीर प्रांत में अहमद मसूद और अफगानिस्तान के पूर्व उप-राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह तालिबान के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. शुरुआती कुछ दिनों तक तालिबान और मसूद के बीच बातचीत का दौर चला, लेकिन कोई भी हल नहीं निकल सका. इसके बाद, तालिबान ने पंजशीर पर कब्जा करने के लिए अपने लड़ाकों को भेज दिया था और अब कब्जे का दावा भी कर रहा है.
ये भी पढ़ें: Taliban on Kashmir: तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने कश्मीर को लेकर दिया बड़ा बयान