पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Pakistan PM Imran Khan) ने कहा है कि तालिबान कोई सैन्य संगठन नहीं है बल्कि वो भी हमारी आपकी तरह सामान्य नागरिक हैं. PBS न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में इमरान खान ने पाकिस्तान पर तालिबान को मदद देने और उसका समर्थन करने के आरोपों को बेकार बताया और कहा कि जो लोग ये आरोप लगा रहे हैं वो सबूत दें.
पाकिस्तानी पीएम बोले कि पाकिस्तान में 30 लाख अफगान शरणार्थी (Afghan Refugee) रह रहे हैं जिनमें ज्यादातर पश्तून हैं, और तालिबानी लड़ाके भी पश्तून ही हैं. इमरान खान बोले कि इन शरणार्थी कैंपों में एक साथ 1 लाख से 5 लाक लोग रह रहे हैं. उनमें कुछ तालिबान समर्थक होंगे, तो क्या हम कैंप में रह रहे बाकी हजारों लाखों लोगों को भी तालिबानी कह दें.
यह भी पढ़ें: अमेरिकी सांसद का चीनी राष्ट्रपति के तिब्बत दौरे पर प्रतिक्रिया, कहा: भारत के लिए बड़ा खतरा