अफगानिस्तान (Afghanistan) पर कब्जे के बाद अब तालिबान (Taliban ) ने सरकार बनाने की कवायद शुरु कर दी है. इसी कड़ी में तालिबान ने खूंखार आतंकी मुल्ला अब्दुल कय्यूम जाकिर को अंतरिम रक्षा मंत्री नियुक्त किया है. जाकिर को खूंखार आतंकी माना जाता है और रॉयटर्स के मुताबिक अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकी हमले के बाद अमेरिका ने उसे गिरफ्तार किया था. वो छह सालों तक ग्वांतानामो बे की जेल में बंद था.
ये भी पढ़ें । Afghanistan में बच्चों पर मंडराया संकट, 10 मिलियन बच्चे आ सकते हैं भुखमरी की चपेट में
ख़बर है कि जाकिर शांतिवार्ता का भी विरोधी रहा है और तालिबान के संस्थापक मुल्ला उमर का करीबी है. जाकिर के अलावा कई अन्य खूंखार आतंकियों को भी देश के अन्य प्रमुख पदों पर तैनात किया गया है. जहां हाजी मोहम्मद इदरीस को देश के केंद्रीय बैंक 'द अफगानिस्तान बैंक' का कार्यवाहक प्रमुख' नियुक्त किया गया है वहीं गुल आगा को कार्यवाहक वित्त मंत्री और सदर इब्राहिम को कार्यवाहक आंतरिक मंत्री का जिम्मा सौंपा गया है.