फेस्टिव सीजन में बिक्री को बढ़ाने और प्रॉडक्ट्स की पहुंच आसान बनाने के लिए टाटा मोटर्स ने एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर दो नयी योजनाएं 'ग्रैजुअल स्टेप अप स्कीम' और 'टीएमएल फ्लेक्सी ड्राइव स्कीम' पेश की हैं 'ग्रैजुअल स्टेप अप स्कीम' के तहत उपभोक्ता प्रति लाख पर मासिक 799 रुपये की न्यूनतम किस्त का लाभ ले सकते हैं. मासिक किस्त वाहन के मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर होगी. मासिक किस्तें खरीदार की सहूलियत के हिसाब से दो साल तक धीरे-धीरे बढ़ती जाएंगी.
'टीएमएल फ्लेक्सी ड्राइव स्कीम' के तहत उपभोक्ता प्रत्येक साल किन्हीं तीन ऐसे महीनों का चयन कर सकते हैं, जिन महीनों में वह न्यूनतम किस्त का भुगतान करना चाहते हों.