भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन मिथाली राज की बायोपिक 'शाबाश मिट्टू' की शूटिंग शुरू हो गई है. एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu)ने इसकी जानकारी दी. फिल्म में तापसी मिथाली राज की भूमिका में नजर आएंगीं. तापसी ने फिल्म में अपने लुक का फोटो भी शेयर किया है. इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए तापसी ने लिखा- चलिए चलते हैं.. डे 1 शाबाश मिट्टू. इस तस्वीर में तापसी हाथ में बैट पकड़े और हेल्मेट लगाए नजर आ रही हैं. फैंस को तापसी की यह तस्वीर बहुत पसंद आई है.