बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हसीन दिलरुबा' (Haseen Dillruba) को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बीच तापसी रूस (Russia) में छुट्टियां बिता रही हैं. जहां से वो अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं. हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. तस्वीर में तापसी साड़ी पहने सेंट पीटर्सबर्ग ( Saint Petersburg) की सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रही हैं. फोटो में तापसी ने साड़ी के साथ शूज कैरी किया है, जिसने उनके स्वैग को और बढ़ा दिया है.
तस्वीर को शेयर करते हुए तापसी ने लिखा , 'ये गलियां काफी मनमोहक हो सकती हैं.' फैंस को एक्ट्रेस का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है. इससे पहले उन्होंने मास्को से तस्वीरें पोस्ट की थीं जिसमें तापसी नीले रंग की साड़ी और पीले रंग के ब्लाउज पहले काफी स्टाइलिश लग रहीं थीं.
आपको बता दें,तापसी जल्द ही नेटफ्लिक्स की 'हसीन दिलरुबा' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे.