IT रेड्स से जूझ रहीं अदाकारा तापसी पन्नू को चौतरफा समर्थन मिला है. ताज़ा मामले में उनके प्रेमी, पूर्व बैडमिंटन प्लेयर Mathias Boe ने ट्वीट कर कहा कि इन रेड्स की वजह से पन्नू के परिवार वाले तनाव में हैं. उन्होंने लिखा कि वो पहली बार कुछ बड़े एथिलिट्स के कोच के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, दूसरी तरफ पन्नू के घर पर आईटी रेड्स पड़ रही हैं. Mathias द्वारा बृहस्पतिवार को किए गए ट्वीट में लिखा है कि रेड्स की वजह से पन्नू के परिवार को बेमतलब का तनाव झेलना पड़ रहा है. Boe ने खेल मंत्री किरेन रिजिजू को टैग करते हुए उनसे कुछ करने की अपील की है. मंत्री ने जवाब देते हुए कानून को सर्वोपरि बताया. उन्होंने कहा कि Boe अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें क्योंकि मामला उनके हाथ में नहीं है. बता दें कि आईटी डिपार्टमेंट ने पन्नू के अवाला डायरेक्टर अनुराग कश्यप और विकास बहल के ठिकानों पर भी बुधवार को छापेमारी की.