बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की आने वाली फिल्म 'हसीन दिलरुबा' (Haseen Dilruba) सुर्खियों में है. 'हसीन दिलरुबा' फिल्म के पोस्टर के बाद अब इसका धमाकेदार टीजर भी रिलीज कर दिया गया है. जिसमें तापसी बोल्ड सीन्स (Bold Scene) करती भी दिखाई दे रही हैं. इस टीजर को सनसनीखेज टैगलाइन के साथ शेयर किया गया है.
फिल्म में तापसी अभिनेता विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) के साथ रोमांस करती दिखेंगी. टीजर को शेयर करते हुए तापसी ने लिखा- प्यार के तीन रंग, खून के छींटों के संग.