अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू ने अपनी आने वाली फिल्म की धमाकेदार तीरके के घोषणा की है. इसके लिए दोनों 2 मिनट 12 सेकेंड की एक वीडियो में भी नज़र आए. वीडियो में एलेक्सा से तापसी फिल्म चलाने के लिए कहती हैं लेकिन फिल्म के बजाए उनकी स्क्रीन पर अनुराग आ जाते हैं. बातचीत के दौरान तापसी कहती हैं, 'आपकी वाली पिक्चरें मैं नहीं करती. ये बताइए कि आप मेरी स्क्रीन में घुसे कैसे.' जवाब में अनुराग कहते हैं कि वो टाइम ट्रैवल करके आए हैं. इस पर तापसी उनसे कहती हैं कि उनके पास ऐसी बातों के लिए टाइम नहीं है. फिर अनुराग बताते हैं कि वो तापसी को उनकी फिल्म 'दोबारा' में लेने आए हैं. ये प्रोमो एक रिस्ट वॉच के डायल पर ख़त्म होता है. दोनों की बातचीत से ऐसा लगता है कि ये फिल्म टाइम ट्रैवल पर हो सकती है.