T20 World Cup: भारत की अब न्यूजीलैंड से टक्कर, पक्ष में नहीं ये आंकड़े!

Updated : Oct 30, 2021 17:09
|
AP

एक सप्ताह के ब्रेक के बाद भारत (India) की टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में न्यूजीलैंड (New Zealand) से 31 अक्टूबर को टक्कर होगी. जहां दोनों ही टीमें अपना अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान (Pakistan) से हार चुकी हैं. लिहाजा, दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम रहने की उम्मीद है.

T20 वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 2 बार आमने सामने रही हैं और दोनों ही बार भारत को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, ICC टूर्नामेंट्स में भी भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. अब तक 7 बार हुई टक्कर में 6 मुकाबले न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए हैं, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा.

ओवरऑल भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 16 T20 इंटरनैशनल मैच हुए हैं, इसमें कीवी टीम ने 8 जबकि भारत ने 6 मुकाबलों में बाजी मारी है. जबकि दो मैच टाई भी रहे हैं.

लिहाजा, रविवार को शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होने वाला ये मुकाबला काफी रोमांचक रहने की उम्मीद है.

IndiaNew ZealandT20 World cup

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video