T-20 World Cup: पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को T-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का मेंटॉर बनाए जाने के फैसले का स्वागत किया है लेकिन इसे लेकर सवाल भी उठाया है. कपिल देव ने कोलकाता में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में इस फैसले पर कहा कि किसी भी प्लेयर को संन्यास लेने के 3-4 साल बाद ही किसी टीम के साथ जुड़ना चाहिए लेकिन धोनी का केस स्पेशल हो सकता है.
ये भी देखें । Neeraj Chopra: पहली बार फ्लाइट में बैठे नीरज चोपड़ा के माता-पिता, बोले- सपना पूरा हो गया
आपको बता दें कि धोनी को संन्यास लिए हुए अभी सिर्फ एक है साल हुआ है. हालांकि इस फैसले को लेकर कपिल ने BCCI की तारीफ करते हुए कहा कि जाहिर तौर पर इससे टीम इंडिया को फायदा होगा और उनकी मौजूदगी से प्लेयर्स का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा.