ICC बोर्ड की मीटिंग में T20 वर्ल्ड कप के आयोजन पर कोई राय नहीं बन सकी. अब ये फैसला 10 जून को होने वाली बोर्ड मीटिंग में होगा. इस बीच, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बॉस केविन रोबर्ट्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए आसार बहुत कम हैं. बेशक हमलोग उम्मीद कर रहे हैं कि टूर्नामेंट अक्टूबर नवंबर में खेला जाए पर जो माहौल में उसमें इसके होने की गुंजाइश खतरे में है. बता दें कि ICC पहले ही ये कह चुका है कि मेजबान होने के नातेटर्नामेंट के आयोजन को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का फैसला अहम होगा.