महानतम टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर की शानदार उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए स्विट्जरलैंड 8 अगस्त, 2021 को अपना नया नेशनल डे के रूप में मनाने की तैयारी कर रहा है. इस दिन फेडरर 40 साल के हो जाएंगे. फेडरर के लिए यह अभियान स्विस संसद में शुरू हुआ, जहां कई सांसदों ने अपने अनोखे तरीके से टेनिस खिलाड़ी को सम्मानित करने के लिए सोशल मीडिया पर एक पहल शुरू की. जल्द ही 80 लाख देशवासियों ने भी इस अभियान का समर्थन किया. इससे पहले भी स्विट्जरलैंड ने फेडरर के सम्मान में बीते साल 20 फ्रैंक का चांदी का सिक्का निकाला था.