भारत सरकार (Govt Of India) ने उन रिपोर्टों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया गया है कि स्विट्जरलैंड (Switzerland) के बैंकों में भारतीयों का काला धन बढ़कर 20 हजार करोड़ के पार पहुंच गया है. वित्त मंत्रालय ने कहा कि इसको लेकर स्विस अधिकारियों से तथ्यों की मांग भी की गई है. दरअसल, स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक की तरफ से जारी सालाना डेटा के मुताबिक, साल 2020 के दौरान Swiss Banks में भारतीय नागरिकों, संस्थानों और कंपनियों का जमा धन बढ़कर करीब 20,700 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया, जो 13 साल में सबसे ज्यादा है.
इस पर वित्त मंत्रालय ने कहा है कि इन आंकड़ों से Swiss Banks में जमा भारतीयों के कालेधन का कोई संकेत नहीं मिलता है. मंत्रालय ने कहा कि वास्तव में Swiss Banks में भारतीय उपभोक्ताओं की जमा में गिरावट आई है. सबसे बड़ी बढ़ोतरी बॉन्ड, सिक्योरिटीज या अन्य वित्तीय उत्पादों के रूप में हुई है.