स्वामी का तीखा तंज, कहा- 'कश्मीर पर किया सरेंडर, अब इमरान संग लंदन में करेंगे डिनर'

Updated : Mar 31, 2021 10:28
|
Editorji News Desk

बीते कुछ दिनों से भारत-पाकिस्तान (India and Pakistan) के रिश्तों में जमी बर्फ पिघलती दिख रही है. अब अटकलें हैं कि दोनों देश बंद पड़े कारोबारी रिश्तों को बहाल कर सकते हैं. इसी को लेकर BJP सांसद सुब्रमण्यन स्वामी (Subramanian Swamy) ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. स्वामी ने पाक के साथ कारोबार बहाली की संभावना वाली खबर को ट्वीट कर लिखा, 'कश्मीर पर सरेंडर। गुड बाय Pok. मुझे यकीन है कि जल्दी ही मोदी और इमरान (Imran Khan) लंदन में साथ में डिनर करेंगे. बता दें कि भारत के साथ व्यापार को लेकर पाकिस्तान में बुधवार को ही कैबिनेट की अहम मीटिंग होने वाली है. इससे पहले वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने लोकसभा में कहा था कि भारत सामान्य संबंधों की इच्छा रखता है, जिसमें पाकिस्तान सहित सभी देशों के साथ व्यापार शामिल है. दोनों देशों के बीच दो सालों से कारोबारी रिश्ते बंद हैं.

Pakistan governmentModi GovernmentKashmirSubramanian Swamy

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'