पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे से पार्टी में खलबली मच गई है. अब TMC नेता सौगत रॉय ने इस बाबत कहा है कि शुभेंदु ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है लेकिन पार्टी या विधायकी से नहीं. इसलिए उन्हें वापस लाने की कोशिश जारी रहेगी. साथ ही उन्होंने दावा किया कि शुभेंदु ना तो दिल्ली जा रहे हैं और ना मोहन भागवत से मुलाकात करने वाले हैं.