चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (prashant kishore) के कांग्रेस (Congress) ज्वाइन होने की कवायद जारी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसपर अंतिम फैसला पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को करना है. इसके लिए वे कई वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर इसपर निर्णय लेगी.
दरअसल, पार्टी में पीके को लेकर कई नेताओं में मतभेद हैं. कुछ नेता उनको स्वीकार कर रहे हैं, तो कई नेता उनकी मौजूदगी को नापसंद कर रहे हैं.
बता दें कि प्रशांत किशोर ने एक समय कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल भी उठाए थे. बावजूद इसके राहुल (Rahul), प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता पीके के समर्थन में हैं. लिहाजा, ये देखना दिलचस्प रहेगा कि राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर पर वापसी की कवायद कर रही कांग्रेस के लिए पीके क्या कुछ कर पाते हैं.